IND vs WI: आज का मैच भी लेट शुरू होगा, ये है टॉस और मुकाबले का समय

सेंट किंट्स, 2 जुलाई: वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम अजीबोगरीब स्थितियों में टी-20 श्रृंखला खेल रही है। यह सीरीज भारत के समय अनुसार शाम को 8:00 बजे प्रस्तावित थी और पहला मुकाबला अपने तय समय पर भी हुआ लेकिन दूसरे मुकाबले में बहुत ज्यादा देरी हुई और वह 3 घंटे बाद रात के 11:00 बजे शुरू हुआ।

India vs West Indies, 3rd T20I: Match revised timing, here is toss and play start time

बताया गया कि त्रिनिदाद से सेंट किट्स में टीम का सामान आने में देरी हो गई थी जिसके चलते मैच में भी विलंब हुआ। विडंबना यह है कि भारतीय टीम को बिना किसी ब्रेक के अगला मैच आज ही खेलना है ऐसे में वेस्टइंडीज ने एक और अप्रत्याशित फैसला लिया है।

इस फैसले के अनुसार खिलाड़ियों को अब रिकवरी के लिए थोड़ा टाइम दिया जाएगा जिसके चलते आज 2 अगस्त को होने वाला तीसरा T20 मुकाबला भी देरी से शुरू होगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बात की जानकारी दी है कि भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि यह मैच (12:00 बजे) भारतीय समय अनुसार शाम 9:30 बजे शुरू होगा ताकि खिलाड़ियों को दूसरे गेम से हुई थकान में थोड़ी रिकवरी मिल जाए।

वेस्टइंडीज क्रिकेट के इस बयान में कहा गया सोमवार को जो देरी हुई उसके चलते गोल्ड मेडल T20 कप के तीसरे मुकाबले में दोनों ही टीमों ने सहमति जताई है कि यह थोड़ी देर से शुरू किया जाए। ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके क्योंकि सेंट किट्स में यह बैक टू बैक मैच बिना किसी ब्रेक के हो रहे हैं। और उसके बाद फ्लोरिडा में भी बैक टू बैक मैच होंगे इस बात को भी ध्यान में रखा गया है।

स्टेडियम के गेट 10:30 बजे सुबह खुलेंगे। स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस पर टिकट अभी भी उपलब्ध है।

बीसीसीआई ने इसकी सूचना दी है जिसके अनुसार मैच का टॉस रात 9 बजे शुरू होगा जबकि खेल की शुरुआत साढ़े नौ बजे होगी।

जहां तक सीरीज की बात है तो यह 1-1 से बराबर है क्योंकि पहला मैच भारत द्वारा बहुत अच्छी तरह से जीते जाने के बाद दूसरे मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+