IND vs WI: दूसरे टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश

India vs West Indies 2nd Test, weather forecast: गुरुवार 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच जीतने के बाद भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

वेस्टइंडीज की नजरें वापसी पर: पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। दोनों पारियां मिलाकर वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 280 रन ही बना सकी थी। पहली पारी में विंडीज के सभी बल्लेबाज 150 रन पर ऑल आउट हो गए थे। वहीं दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन ही जोड़ सके। ऐसे में दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की कोशिश जोरदार वापसी करने पर होगी।

India vs West Indies

जानिए कैसा रहेगा मौसम: त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच भारतीय समनुसार शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा। वेस्टइंडीज में यह मुकाबला सुबह 10 बजे खेला जाएगा। इस समय बारिश होने के आसार 45 प्रतिशत है। मैच के पहले दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है।

पहले दिन पूरे 90 ओवरों का खेल होना मुश्किल: मौसम विभाग के मुताबिक पहले दिन दोनों देशों के बीच पूरे 90 ओवर का खेल हो पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। गुरुवार के अलावा अगले दिन यानी शुक्रवार को भी बारिश की संभावना 30 प्रतिशत बताई गई है। इसके अलावा शनिवार, रविवार और सोमवार को भी बारिश मैच में खलल डालने का काम कर सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रेग ब्रेथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल, जरमैन ब्लैकवुड, एलिक अथानजे, रेमैन रीफर, जोशुआ डि सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सेंकलेयर, शैनन गेबरियल, रहकीम कॉर्नवाल, और अल्जारी जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+