IND vs WI 2nd T20I: कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, क्या होगा टॉस का रोल

कोलकाता, 18 फरवरी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 इंटरनेशनल मुकाबला 18 फरवरी से शाम 7:00 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम पर होगा। यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज है जिसमें भारत ने पहला मुकाबला आसानी से जीत लिया था और वे यहीं पर सीरीज में अजय बढ़त हासिल करना चाहेंगे। भारत की नजरें इस मैच में एक बार फिर से अपने स्पिनरों पर होंगी जिन्होंने पहले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

India vs West Indies, 2nd T20I: How is weather and pitch condition, what is toss role

डेब्यू करने वाले रवि बिश्नोई को अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था। कोलकाता की पिच पर टॉस की काफी अहम भूमिका रही है और हमने पहले टी-20 मुकाबले में भी कुछ ऐसा देखा। दूसरे मुकाबले में भी नई गेंद के साथ हवा में मूवमेंट मिलने की पूरी संभावनाएं मौजूद है। इसके अलावा यह सच है कि पिच स्पिनरों के लिए तो अच्छी है ही। ऐसे में रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों को सतह से ग्रिप और टर्न दोनों देखने को मिलेंगे।

हालांकि यहां पर दूसरी पारी में ओस गिरती है जिसके चलते गेंदबाजों के लिए सतह का फायदा उठाना इतना आसान नहीं रहता। इसलिए रोहित शर्मा ने पहले मैच में टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में भी दोनों ही टीमें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी। मैच के आंकड़ों की बात करें तो यहां अभी तक 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को केवल 3 बार जीत मिली है जबकि दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम 6 बार जीतने में कामयाब रही है। यहां पर पहली पारी का स्कोर 148 रन है और दूसरी पारी का स्कोर 124 रन रहता है।

मौसम की बात करें तो यहां दिन में सूरज निकला रहेगा और शुक्रवार को बारिश के चलते खेल को बाधा पहुंचने के कोई आसार नहीं है जबकि टेंपरेचर 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां पर ह्यूमिडिटी 45% रहेगी और हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+