IND vs WI, Toss: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मैच विनर खिलाड़ी को किया बाहर

West Indies vs India, 2nd T20 Toss Updates: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंड्या ने टॉस में कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। भारतीय टीम में कुलदीप यादव की जगह रवि विश्नोई की एंट्री हुई है।

वेस्टइंडीज ने जीता पहला मैच: सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम पर दूसरे मुकाबले को जीतने का दबाव होगा। चार रन से पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश इस मैच में अपना दमखम दिखाने की होगी। पहले मैच में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

West Indies vs India

सूर्यकुमार और पंड्या पर रहेगी नजर: भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या दूसरे मैच में अहम रोल निभा सकते हैं। दूसरी तरफ पहला मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद होंगे। वेस्टइंडीज की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत करने की होगी। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं फैनकोड एप और जियो सिनेमा पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जियो सिनेमा और डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+