IND vs WI: दूसरे ODI में ये चार खिलाड़ी साबित हुए मैच के हीरो, कैरेबियाई प्लेयर ने किया प्रभावित

India vs West Indies, 2nd ODI: These four players are the hero of match

नई दिल्ली, 9 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला भी जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को रोहित शर्मा एंड कंपनी 44 रनों से जीतने में कामयाब रही और इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज भी टीम इंडिया ने जीत ली है। सीरीज का अभी एक मैच और रह रहा है लेकिन भारतीय टीम 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रनों पर ही समेट दिया लेकिन यहां भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने विंडीज को 46 ओवर में 193 रनों पर ऑल आउट कर के मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की।

भारत की ओर से जहां बड़े नाम इस बार नहीं चल सके तो वहीं युवाओं ने बढ़िया प्रदर्शन किया आइए देखते हैं इस मुकाबले में जीत के हीरो कौन रहे-

1. प्रसिद्ध कृष्णा

1. प्रसिद्ध कृष्णा

इस युवा गेंदबाज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है और जिस तरीके से वे इस श्रंखला में आगे बढ़ रहे हैं यह भारतीय टीम के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। प्रसिद्ध कृष्ण को हम एक ऐसे गेंदबाज के तौर पर जानते हैं जो दमखम लगाने पर 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार छू सकता है। इसी सीरीज के पहले मुकाबले में बहुत कसी हुई गेंदबाजी कर दो विकेट लेने वाले कृष्णा को इस बार 4 विकेट मिले। कृष्णा का कोई भी तोड़ इंडीज के बल्लेबाजों के पास नहीं था और उन्होंने 9 ओवर में 3 मेडन फेंकते हुए 12 रन दिए और 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में सफलता हासिल की। प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे पहले ब्रेंडन किंग को 18 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया और उसके बाद डेरेन ब्रावो को 1 रनों के स्कोर पर चलता किया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज और कप्तान निकोलस पूरन को भी 9 रनों के स्कोर पर आउट कराया। जबकि केमार रोच को इस पारी के अंतिम विकेट के तौर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया।

2. सूर्यकुमार यादव

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को काफी इनोवेटिव बल्लेबाज माना जाता है जो क्रिकेट के मैदान में हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। वे तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और पारी को संभालने का काम भी करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस बार लड़खड़ाते हुए भारतीय टॉप आर्डर को ना केवल बीच के ओवरों में संभाला बल्कि केएल राहुल के साथ एक ऐसी साझेदारी की कि टीम इंडिया 200 रनों का स्कोर पार करने में सफल रही। सुनील कुमार ने इस मैच में 83 गेंदों पर 5 चौके लगाकर 64 रनों की पारी खेली। सूर्या हालांकि मैच को फिनिश करने में कामयाब नहीं रहे लेकिन उन्होंने 43 रनों पर 3 विकेट से लेकर 177 रनों पर पांच विकेट तक भारत की पारी को संभालने में सबसे अहम भूमिका अदा की।

3. दीपक हुड्डा

3. दीपक हुड्डा

इस मैच में दीपक हुड्डा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करके अपने कप्तान रोहित शर्मा को काफी राहत प्रदान की है। दीपक एक अच्छे फिनिशर के साथ-साथ और ब्रेक बॉलर भी हैं और इस मैच में उनका यह हुनर बखूबी देखने में आया। जब सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी को संभालने के बाद आउट हो गए तो भी टीम इंडिया के सामने 11 ओवर खेलने की चुनौती थी और यहां पर दीपक हुड्डा ने अंतिम ओवरों में एक तेज पारी खेलकर मैच को फिनिश करने का काम किया। दीपक हुड्डा ने पिछले मैच में भी बढ़िया फिनिशिंग की थी और इस बार उन्होंने 25 गेंदों पर दो चौके लगाकर 29 रन बनाए और बॉलिंग में सामरा ब्रुक्स का विकेट तब लिया जब यह बल्लेबाज धीरे-धीरे भारतीय बॉलेरो पर हावी होता हुआ दिखाई दे रहा था और दो छक्के लगा चुका था। दीपक हुड्डा ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।

4. ओडियन स्मिथ

4. ओडियन स्मिथ

इस मैच में वेस्टइंडीज के ऑडियन स्मिथ का जिक्र करना भी ठीक रहेगा जिन्होंने गेंदबाजी में भारतीय टॉप आर्डर को बिखेरने में अहम भूमिका निभाई और फिर बैटिंग में छोटा सा कैमियो करके मैच को कुछ हद तक रोमांचक बनाए रखा। उन्होंने ओपनिंग में आए पंत को 18 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया और फिर विराट कोहली को भी 18 रनों के स्कोर पर ही आउट करके भारत को मुश्किल में फंसा दिया। गेंदबाजी में 7 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लेने वाले स्मिथ बल्लेबाजी से भी निचले क्रम में भारतीय टीम के लिए मुसीबत साबित होते दिखाई दे रहे थे लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने कोहली के हाथों कैच कराकर हार को सुनिश्चित कर दिया। ओडियन ने 20 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली और अपने खेल से प्रभावित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+