IND vs WI, 1st T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा महामुकाबला, एक्शन से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs WI, 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम छह व्हाइट बॉल वाले मैचों के लिए वेस्टइंडीज की महिलाओं की मेजबानी करेगी। इसकी शुरुआत तीन टी20I से होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच रविवार शाम 7 बजे नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत कौर के लिए यह एक बड़ी सीरीज होगी, क्योंकि पिछले कुछ समय में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज पहले मैच में जीत के साथ भारत पर और अधिक दबाव डालना चाहेगी।

Harmanpreet Kaur

बेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दबदबा
दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड में भारतीय महिला टीम का दबदबा है। इस फॉर्मेट में कुल 21 मैच खेले गए हैं। भारत 13 जीत के साथ आगे है, जबकि वेस्टइंडीज ने कुल आठ जीत हासिल की हैं।

नवी मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
रविवार शाम को नवी मुंबई में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, हवा की औसत गति 6 किमी/घंटा रहेगी। बारिश का कोई संकेत नहीं है, और शाम को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और 20-25 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहेगी।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है, जो पिछले कुछ सालों में सपाट हो गई है। लेकिन, रोशनी में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मूवमेंट होगी। हालांकि, शाम को ओस का असर गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए एक चुनौती होगी, यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करनी चाहिए।

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, राघवी बिस्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मिन्नू मणि, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकपर), सजीवन सजना, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, नंदिनी कश्यप, तितास साधु, साइमा ठाकोर।

ये भी पढ़िए- Year Ender 2024: इस साल आईपीएल 2024 में टूटे कई रिकॉर्ड, KKR ने 10 साल बाद अपने नाम किया खिताब

वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, नेरिसा क्राफ्टन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, ज़ैदा जेम्स, अश्मिनी मुनिसर, चिनेले हेनरी, मैंडी मंगरू, आलिया अल्लेने, राशदा विलियम्स, शमिलिया कॉनेल, करिश्मा रामहरैक, शबिका गजनबी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+