शुबमन गिल ने लगाया करियर का पहला ODI अर्धशतक, दिखाई स्टाइलिश खेल की पूरी झलक
त्रिनिदाद, 22 जुलाई: भारतीय सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने शुक्रवार, 22 जुलाई को तीन साल पहले जनवरी 2019 में पदार्पण करने के बाद वनडे क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया है। 22 वर्षीय गिल को भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद से खेलने के बहुत अधिक अवसर नहीं मिले हैं। उन्होंने एक स्टाइलिश अर्धशतक लगाकर बताया कि इस बल्लेबाज को इतना हाई क्यों रेट किया जाता है।

कप्तान शिखर धवन ने मुकाबले से पहले कहा था कि ये दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का मौका है। गिल ने ऐसा करके दिखाया। उन्हें पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में पहले वनडे में खेलने का मौका मिला। गिल ने अपने पहले तीन एकदिवसीय मैचों में 16.33 की औसत से 49 रन बनाए और एक अच्छी छाप छोड़ने में असफल रहे। लेकिन कैरेबियाई टीम के खिलाफ वह लय में दिखे।
उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया और ऑफ व ऑन साइड दोनों तरफ समान दक्षता के साथ खेले। उन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ 17.4 ओवर में 119 रन की साझेदारी भी की।
धवन ने भी अपने शॉट खेले और 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 53 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली लेकिन वे वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट होकर चलते बने।
गिल ने गेंद को मिड-विकेट पर टैप करने के बाद सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन पूरन ने बिजली की गति से गेंदबाज के छोर पर फेंक दिया।
गिल ने पहले ही मेन इन ब्लू के लिए 11 टेस्ट खेले हैं, लेकिन अभी तक टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण नहीं किया है। वह गुजरात टाइटन्स का भी हिस्सा थे जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2022 संस्करण जीता था।












Click it and Unblock the Notifications