IND vs WI: भारतीय टॉप ऑर्डर का शानदार खेल, भारत ने विंडीज को दिया 309 रनों का लक्ष्य
त्रिनिदाद, 22 जुलाई: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 309 रनों का टारगेट दिया है। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने वह लय जारी नहीं रखी जिसके चलते टीम इंडिया सवा तीन सौ का स्कोर छूने में नाकामयाब रही लेकिन फिर भी भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रनों का अच्छा टारगेट सेट किया है।

इस सीरीज में युवाओं के पास हुनर दिखाने का मौका है जिसके चलते भारत ने शुबमन गिल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया। संजू सैमसन एक बार फिर चांस को गंवाते हुए दिखे जब उन्होंने बीच में आकर 12 रनों की पारी खेली। यहां उनसे टॉप ऑर्डर से मिली बेहतर शुरुआत को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। हालांकि दीपक हुड्डा ने एक फिनिशिंग करने की कोशिश की लेकिन अल्जारी जोसेफ की गति के सामने अंत में बेबस थे।
इससे पहले शिखर धवन और शुबमन गिल ने बहुत स्टाइलिश तरीके से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। गिल इस साझेदारी के दौरान काफी आक्रामक थे, उन्होंने निकोलस पूरन द्वारा गजब के थ्रो पर रन आउट होने से पहले 53 गेंदों पर 6 चौके व 2 छक्के लगाए।
धवन ने इसके बाद नंबर तीन पर आए श्रेयस अय्यर के साथ भी 94 रनों की साझेदारी पूरी की। धवन नर्वस नाइंटी का शिकार हुए और जल्दी से शतक पूरा करने के फेर में गुडाकेश मोती की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में शामराह ब्रुक्स द्वारा शानदार ढंग से एक हाथ से कैच आउट हो गए। धवन ने 99 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 97 रनों की पारी खेली।
इसके बाद विंडीज की मैच में हल्की वापस हुई क्योंकि उन्होंने इसके थोड़ी देर बाद ही 54 रनों पर खेल रहे श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया। अय्यर ने 57 गेंदों पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली और वे भी मोती का शिकार हुए।
सूर्यकुमार यादव पारी के पहले प्लॉप बल्लेबाज साबित हुए जिन्होंने केवल 13 रनों पर अकील होसेन को अपना विकेट सौंप दिया। संजू सैमसन ने भी मौके को फिर जाया करते हुए 12 गेंदों पर रोमारियो शेफर्ड को अपना विकेट दे दिया। इसके बाद दीपक हुड्डा को पारी को पूरी तरह से ढहने से बचाने के लिए टिककर खेल दिखाया लेकिन यह अधिक काम नहीं कर सका क्योंकि हुड्डा पारी के अंत में तेजी दिखाने के फेर में आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली।
इसी दौरान अक्षर पटेल को भी जोसेफ ने हुड्डा की तरह फुलर और तेज गति की गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। पटेल ने 21 गेंदों पर 21 रन बनाए।
विंडीज गेंदबाजों मे गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। अकील होसेन ने 10 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट लिया और प्रभावित किया। जोसेफ ने 10 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications