सही सवाल कोई पूछ ही नहीं रहा- टेस्ट कप्तानी से पहले दिखा रोहित का मस्तमौला अंदाज- VIDEO
नई दिल्ली, 3 मार्च: भारत के कप्तान रोहित शर्मा को हम उनके मजाकिया अंदाज के लिए भी जानते हैं। रोहित दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज भी हैं और एक बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर वाले इंसान भी हैं जो किसी को भी हंसाने का दम रखते हैं। रोहित की कप्तानी में भारत पहली बार 4 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतर रहा है। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे और इस दौरान उन्होंने कुछ मजेदार बातचीत की।

टेस्ट कप्तानी से पहले दिखा रोहित का मस्तमौला अंदाज
दरअसल पत्रकार ने रोहित से सवाल किया कि, रोहित यार यह मुकाबला आउटफील्ड में तो नहीं हो रहा है क्योंकि आप विकेट के बारे में तो बात कर ही नहीं रहे हो। विकेट के बारे में भी बोलो ना।
इसका जवाब रोहित बड़े मस्त अंदाज में देते हैं और कहते हैं जब कोई उनसे इस तरह के सवाल पूछ ही नहीं रहा है। कोई भी सही सवाल पूछ ही नहीं रहा है तो वे क्या जवाब देंगे। रोहित कहते हैं कि अच्छी बात यह है कि लोग उनसे विकेट के बारे में बात करें, क्राउड के बारे में सवाल पूछें, टीम संयोजन के बारे में सवाल पूछे। 34 साल के रोहित कहते हैं कि वे इस बात से बड़े खुश हैं कि भीड़ आखिरकार एक बार फिर वापस आ रही है।
VIDEO देखें-
रोहित शर्मा ने उस पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसे बात कही- "सही सवाल तो कोई पूछ ही नहीं रहा है। यह सही सवाल है जो आप पूछ रहे हो। भीड़ आ रही है कि नहीं, विकेट कैसा है, टीम कॉन्बिनेशन क्या है। यह तो कोई पूछ ही नहीं रहा है, मेरे लिए अच्छा है।
इसी बीच मोहाली का टेस्ट विराट कोहली का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 100वां मुकाबला होगा और यहां पर इसी वजह से भीड़ को स्टेडियम में आने की छूट दी गई है।

रोहित ने दी पिच की जानकारी-
रोहित मानते हैं कि यह विराट कोहली के साथ-साथ उनकी टीम के लिए भी अच्छा है। वहीं, पिच के बारे में बात करते हुए रोहित कहते हैं कि, पिच थोड़ी सूखी लग रही है। इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाएगा, यह स्पिनरों की मदद करती जाएगी। रोहित ने कहा- पिच थोड़ी सुखी है, यहां का मौसम सुबह के समय ठंडा रहता है फिर दोपहर के बाद 28 डिग्री सेल्सियस चला जाता है। यह पारंपरिक भारतीय विकेट है। यह बहुत अच्छी बात है कि दर्शक लोग वापस आ रहे हैं। विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह उनके साथ साथ टीम के लिए भी अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications