वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत और श्रीलंका, नए समीकरण कर देंगे हैरान
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा और WTC की ताजा पॉइंट टेबल बताती है कि फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ सकती हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप के फाइनल के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा और WTC की ताजा पॉइंट टेबल बताती है कि फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है और भारत दूसरे स्थान पर है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि समीकरण कुछ ऐसे भी बन रहे हैं कि WTC के फाइनल में भारत और श्रीलंका भी भिड़ सकते हैं।
कैसे श्रीलंका करेगा फाइनल के लिए क्वालीफाई?
दरअसल, WTC के फाइनल की रेस में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे चल रही हैं। श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका इस रेस से बाहर हो गई है। समीकरण कुछ ऐसे भी बन रहे हैं कि भारत और श्रीलंका WTC के फाइनल में भिड़ सकते हैं। अगर टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देती है और श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को 9 मार्च से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दे देती है तो श्रीलंका के फाइनल में जाने के चांस बहुत अधिक बढ़ जाएंगे।
भारत कैसे करेगा क्वालीफाई?
आपको बता दें कि भारत को अब WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अगले दो टेस्ट मैच में से कम से कम एक में जीत दर्ज करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से सीरीज जीतने पर भारत का जीत प्रतिशत 61.92 हो जाएगा। यह श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ संभावित परिणाम (61.11) से ज्यादा होगा। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।
भारत यदि सीरीज के शेष दोनों टेस्ट हार जाता है तो सीरीज 2-2 से ड्रा होगी। ऐसी स्थिति में उसका जीत प्रतिशत घटकर 56.94 हो जाएगा। अगर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज में अंक गंवाता है तब भी भारत क्वालिफाई कर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications