भारत के जख्मों पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने छिड़का नमक! गौतम गंभीर के लिए फिर उगला जहर
Ex-Pakistan Star on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह हार कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए खास तौर पर निराशाजनक रही। गौतम गंभीर की बतौर भारतीय कोच यह पहली वनडे सीरीज थी। वहीं 27 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत श्रीलंका से वनडे सीरीज को जीतने में नाकाम रही है।
तनवीर अहमद ने उड़ाया मजाक
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के प्रदर्शन का मज़ाक उड़ाया। उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम को गौतम गंभीर के हाथों वनडे सीरीज़ हारना तोहफ़ा मिला। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या और कप्तान चरित असलंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगली बार हम भारतीयों से अच्छी टीम लाने को कहेंगे।

गौतम गंभीर को बताया था परची
इससे पहले भी तनवीर अहमद गौतम गंभीर को लेकर जगह उगलने का काम करते रहे है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का मुख्य कोच होना चाहिए था क्योंकि वो भारतीय बी टीम के साथ काफी समय से मुख्य कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। हां लगता है गौतम गंभीर परची पर आया है। तनवीर अहमद के इस पोस्ट की जमकर आलोचनाएं भी की गई थी।
ऐसा रहा है तनवीर अहमद का करियर
तनवीर अहमद, जिन्होंने सिर्फ़ नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की आलोचना करते रहते हैं। उनके करियर में पाँच टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच शामिल हैं। इन खेलों में, वे टेस्ट में 17 विकेट, वनडे में दो और टी20 में सिर्फ़ एक विकेट लेने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने सीरीज 2-0 से हारने के बाद अपनी निराशा व्यक्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications