Ind vs SL: आखिर क्यों अपने ही घर वानखेड़े में फ्लॉप हो गए 'हिटमैन', उतर गया वाइफ रितिका का चेहरा

India vs Sri Lanka, Rohit Sharma: 2 नवंबर यानि रविवार को भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही थी। क्योंकि मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम उनका होम ग्राउंड भी माना जाता है। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके।

फैंस में छाया सन्नाटा: श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा दो गेंद में चार रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग मैच के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब रोहित इतनी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पूरे वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। फैंस के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रूम में हैरान रह गए।

India vs Sri Lanka 1

उतर गया रितिका का चेहरा: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह अक्सर हिटमैन को सपोर्ट करने मैदान में आती रहती हैं। स्टेडियम में रितिक को चीय़र करते देखा गया है। वर्ल्ड कप के लगभग सभी मुकाबले में रितिक स्टेडियम में रोहित शर्मा को चीयर करने पहुंची हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान भी रितिका स्टेडियम में मौजूद थीं। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद वह बिल्कुल शॉक्ड हो गई। उनका मायूस चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रोहित शर्मा के आउट होते ही तो रितिका का चेहरा उतर गया।

गिल-कोहली से उम्मीद: भारतीय टीम को शुभमन गिल और विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल और विराट कोहली एक साझेदारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे। इसके बाद से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

नंबर वन पर जाना चाहेगा भारत: भारत अगर श्रीलंका को हराने में कामयाब हो जाती है तो वह 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। भारत ने अभी तक 6 मैच खेले और 6 में जीत हासिल करके वह 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वही बेहतर रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत से ऊपर नंबर वन पर विराजमान है। भारत की कोशिश श्रीलंका को मात देखकर खुद को टॉप पर पहुंचने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+