Suryakumar ने शतकीय पारी के बाद खोला सफलता का राज, अक्षर को भी मिला 'मैन ऑफ द सीरीज' का ताज

India vs Sri Lanka, 3rd T20 Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। वह हर दिन के साथ टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज बनते जा रहे हैं।

Suryakumar Yadav

India vs Sri Lanka, 3rd T20 Suryakumar Yadav: साल 2023 की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में किया। श्रीलंका के खिलाफ भारत को टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत मिली है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को भारत ने 91 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के हीरो भारतीय टीम के 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने अपने करियर का तीसरा टी-20 शतक लगाकर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

हार्दिक की कप्तानी में तीसरी सीरीज जीत

हार्दिक की कप्तानी में तीसरी सीरीज जीत

हार्दिक की कप्तानी में भारत ने यह तीसरी टी-20 सीरीज जीती है। जून 2022 में पहली बार पंड्या की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड को हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। अब श्रीलंका को 2-1 से मात दी है। इस दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या बेहद खुश नजर आए और उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

सूर्य़कुमार ने जीत के बाद कही यह बात

सूर्य़कुमार ने जीत के बाद कही यह बात

सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान सूर्यकुमार से उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रेशर सिचुएशन में बेहतर बल्लेबाजी करने के लिए वह प्रैक्टिस पर अधिक ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी खेल की तैयारी कर रहे हों तो अपने आप पर दबाव बनाना जरूरी है। यदि आप अभ्यास में ऐसा करते हैं, तो खेल खेलते समय आपको इसका फायदा मिलता है। आपको पता होना चाहिए कि आपका खेल क्या है और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

अक्षर ने भी कही दिल की बात

अक्षर ने भी कही दिल की बात

इस सीरीज में भारतीय ऑलराउंडर अक्षऱ पटेल ने गेंद और बल्ले से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यही वजह है कि अक्षर पटेल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। अक्षर पटेल ने बताया कि बतौर बल्लेबाज उन्हें टीम के लिए रन बनाने से खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के लिए मैंने कुछ अलग नहीं किया, बस कप्तान ने मुझे डगआउट में काफी आत्मविश्वास दिया। उन्होंने मुझे खुलकर खेलने का लाइसेंस दिया और मैंने बस उसे फॉलो किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+