IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला? जानिए और वेदर रिपोर्ट

IND vs SL 3rd ODI Pitch and Weather: भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज का अंतिम मुकाबला काफी अहम है। श्रीलंकाई टीम लीड हासिल करने में सफल रही है और भारतीय टीम के ऊपर दबाव निश्चित रूप से होगा। हालांकि भारतीय टीम सक्षम है और वापसी करने के लिए उनके पास खिलाड़ी भी दमदार हैं। पिछले मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से पराजित कर दिया था।

भारतीय टीम को इस मैच में जीत हर हाल में दर्ज करनी पड़ेगी। हार की स्थिति में टीम इंडिया सीरीज से भी हाथ धो बैठेगी। रोहित शर्मा एंड कम्पनी को श्रीलंका की धीमी पिचों के हिसाब से रणनीति बनाते हुए इसे मैदान पर लागू करने की आवश्यकता है।

india vs sri lanka

श्रीलंकाई टीम के रेगुलर और पार्ट टाइम दोनों तरह के स्पिनरों ने कमाल कर दिया है। भारतीय टीम स्पिन खेलने में अच्छी है लेकिन इस बार स्थिति खराब हुई है। तीसरे मैच की पिच और मौसम की जानकारी अहम है।

भारत vs श्रीलंका पिच रिपोर्ट

पिछले कुछ मैचों में जिस तरह की पिचें रही हैं, इस बार भी स्थिति कुछ उसी तरह की देखने को मिल सकती है। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच की पिच धीमी होने की संभावना है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला सही माना जा सकता है।

भारत vs श्रीलंका मौसम अपडेट

मैच के दौरान बुधवार को मौसम कैसा रहेगा, यह भी देखने वाली बात होगी। 42 फीसदी बारिश के आसार हैं। थंडर स्टॉर्म की संभावना भी जताई गई है। सुबह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है। यह रात में गिरकर 28 डिग्री या इससे भी नीचे आ सकता है।

श्रीलंकाई टीम

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना , ईशान मलिंगा

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+