IND vs SL 1st test : जानिए कैसा रहा पहले दिन का खेल, किसने कैसा प्रदर्शन किया
मोहाली। भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने रिषभ पंत व हनुमा विहारी के अर्धशतक की मदद से 85 ओवर में छह विकेट खोकर 357 रन बनाए। क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन (10) और रवींद्र जडेजा (45) मौजूद हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। बनाए। वहीं हनुमा विहारी ने 58 और विराट कोहली ने 45 रनों का सहयोग दिया। श्रीलंका के लिए लसिथ इंबुलडेनिया ने दो विकेट लिए। वहीं, लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।

रोहित शर्मा बताैर कप्तान पहली बार टेस्ट के लिए मैदान में उतरे। वे भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बने, जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मयंक अग्रवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। हालांकि रोहित के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित 29 रन बना सके। फिर मयंक भी 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हनुमा विहारी ने फिर कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। कोहली 45 रन बनाकर एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड होते हुए अर्धशतक लगाने से चूक गए।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दीपक चाहर की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, नंबर 2 वाला रहता था दुबई में
इस दाैरान विहारी ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 रनों का योगदान दिया। इसके बाद ऋषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। श्रेयस भी फिर 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पंत के साछ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। फिर पंत ने जडेजा के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया। पंत और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी जिसकी बदाैलत स्कोर 300 के पार जा सका। पंत 96 के निजी स्कोर पर सुरंगा लकमल का शिकार होकर 4 रन से शतक बनाने से चूक गए।












Click it and Unblock the Notifications