IND vs SL 1st T20I: कैसा रहेगा मुंबई के मौसम और वानखेड़े की पिच का मिजाज?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर रन ज्यादा बनते हैं। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इसी मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने जा रही है।

Mumbai weather and Wankhede pitch

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ जब टी20 सीरीज खेलेगी तो एक सफेद गेंद क्रिकेट के एक नए दौर में भी प्रवेश कर जाएगी। पांड्या इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर भी कप्तानी कर चुके हैं। टीम में राहुल, रोहित और विराट भी नहीं होंगे। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

इस साल भारत को अक्टूबर और नवंबर में अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, बीसीसीआई आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की ओर देख रहा है। इसके लिए ईशान किशन और संजू सैममस जैसे खिलाड़ियों पर ध्यान से नजरें रखी जा रही हैं। ये सीरीज इन दोनों युवाओं के लिए बढ़िया मौका रहेगी। फिलहाल भारत के पास ऋषभ पंत की सेवाएं भी कुछ महीनों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी जिन पर आरोप लगता रहा था कि वे संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी की जगह सफेद गेंद फॉर्मेट में खा रहे हैं।

हार्दिक चाहेंगे कि एशिया कप के चैम्पियन के खिलाफ भारतीय टीम खुलकर निडर होकर खेले। वे रोहित के बाद कप्तान के तौर पर देखे जा रहे हैं। हिटमैन की फिटनेस को देखते हुए बहुत संभव है हार्दिक जल्द ही टी20 के फुल टाइम कप्तान बन जाए। वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए रोहित 50 ओवर के फॉर्मेट में फिलहाल कप्तान बने रहेंगे।

मैच के बारे में जानने लायक कुछ जानकारियां यहां पर दी गई हैं-

ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार बारिश के कोई चांस नहीं हैं। हालात क्रिकेट के लिए आदर्श हैं जहां दिन में भी बारिश नहीं होने जा रही है। हालांकि ह्यूमि़डिटी मौजूद रहेगी जो शाम के समय 60 प्रतिशत हो जाएगी।

भारत बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट

वानखेड़े में छोटी बाउंड्री और पिच की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच से हाई स्कोरिंग मैच होगा। इसके अलावा, ओस के कारण इस ट्रैक पर बाद में बल्लेबाजी करना पसंद किया जाता है। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा। ईशान किशन और कुसल मेंडिस जैसे बड़े हिटर वानखेड़े में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाएंगे।

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन-

पहले मैच के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और हर्षल पटेल।

Recommended Video

    Ind vs SL: Team India करेगी नई शुरूआत, Pandya की कप्तानी में मचेगा धमाल | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+