IND vs SA: कोहली अचानक दक्षिण अफ्रीका दौरा छोड़कर लौट रहे भारत, बड़ी वजह आई सामने

IND vs SA, Virat Kohli: सफेद गेंद सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका में अब भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलनी है, इस बीच एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गए विराट कोहली बीच में ही वापस भारत लौट रहे हैं।

अभी टेस्ट सीरीज शुरू भी नहीं हुई थी और कोहली का वापस लौटना किसी बड़े संकेत की तरफ इशारा करता है। अचानक कोहली वापस लौट रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि ऐसी क्या वजह रही होगी जो कोहली ने वापस आने का निर्णय लिया है।

Virat Kohli

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कोहली के वापस लौटने की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि विराट कोहली के परिवार के इमरजेंसी होने के कारण वह जा रहे हैं। पहला टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से शुरू होना है, बताया गया है कि कोहली टेस्ट मैच से पहले समय पर वापस दक्षिण अफ्रीका पहुँच जाएंगे।

टीम प्रबंधन और बीसीसीआई से परमिशन लेकर कोहली भारत आ रहे हैं। तीन दिनों की छुट्टी उनको मिल गई है। वह 22 दिसम्बर को वापस लौट रहे हैं। भारतीय टीम प्रिटोरिया में तीन दिनों का अभ्यास मैच खेल रही हैं, विराट कोहली उसमें शामिल नहीं हैं। पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा।

कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि विराट कोहली दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चे को जन्म देने वाली है। अगर यह खबर सही है तो बच्चे के जन्म के समय वह पत्नी के साथ रह सकते हैं। पहले बच्चे के जन्म के समय वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आए थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसम्बर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है। देखना होगा कि कोहली के भारत आने की असली वजह क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+