IND vs SA: पहले मैच में इन XI खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया

टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया (Team India) के लिए इस सीरीज को ड्रेस रिहर्सल और युवा खिलाड़ियों के ऑडिशन के तौर पर देखा जा रहा है।

Team India

स्पोर्ट्स डेस्क: गुरुवार, 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया (Team India) के लिए इस सीरीज को ड्रेस रिहर्सल और युवा खिलाड़ियों के ऑडिशन के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम (Team India) की कमान केएल राहुल संभालते हुए नजर आएंगे। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि, पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है...

Recommended Video

    Ind vs SA: India –SA unknown records, amazing facts #Shorts | वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    ओपनर्स (केएल राहुल और ईशान किशन)

    ओपनर्स (केएल राहुल और ईशान किशन)

    इस सीरीज में बतौर ओपनर केएल राहुल और ईशान किशन को देखा जा सकता है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2022 केएल राहुल के लिए शानदार रहा था। लखनऊ के कप्तान ने 15 मैचों में 50 से अधिक की औसत के साथ कुल 616 रन बनाए थे। इस धमाकेदार फॉर्म का फायदा स्टाइलिश ओपनर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मिल सकता है।

    उनके जोड़ीदार के रूप में ईशान के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी एक ऑप्शन है, लेकिन लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को देखते हुए ईशान किशन का खेलना ही तय माना जा रहा है। आईपीएल-15 में भले ही कहने को ईशान ने 418 रन बनाए हो, लेकिन वह टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में वह फेल ही रहे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका रहेगा।

    मिडिल ऑर्डर (श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा)

    मिडिल ऑर्डर (श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा)

    मिडिल ऑर्डर में नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह श्रेयस नजर आ सकते हैं। श्रेयस आईपीएल-15 में केकेआर के कप्तान ने 15 मैचों में 401 रन जोड़े थे और उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्होंने जमकर रनों की बारिश की थी। 3 मैचों में श्रेयस ने बिना आउट हुए 175 के स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए थे। अय्यर नंबर 3 पर विराट की जगह बखूबी ले सकते हैं।

    नंबर 4 पर दीपक हुड्डा को देखा जा सकता है। लखनऊ की ओर से आईपीएल-15 में हुड्डा ने कमाल का खेल दिखाया था। 15 मैचों में उन्होंने 451 रन जोड़े थे। मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बल्लेबाज के साथ-साथ वह ऑफ-ब्रेक स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

    विकेटकीपर (ऋषभ पंत)

    विकेटकीपर (ऋषभ पंत)

    विकेटकीपर की भूमिका में ऋषभ पंत नजर आएंगे। इंग्लैंड दौरे से पहले पंत के पास इस सीरीज के जरिए फॉर्म में वापसी करने का बढ़िया मौका रहेगा। आईपीएल-15 में ऋषभ ने 31 की औसत से 340 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका सीरीज में पंत को विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पंत पहली बार टीम इंडिया के लिए इस रोल में दिखेंगे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 43 टी20 मैचों में 31.33 की औसत के साथ 683 रन बनाए हैं।

    ऑलराउंडर (हार्दिक पांड्या)

    ऑलराउंडर (हार्दिक पांड्या)

    अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को डेब्यू सीजन में ही खिताब जीताने वाले हार्दिक पांड्या भी पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद प्लेइंग-11 में वापसी करते दिखेंगे। मौजूदा समय में हार्दिक कमाल की फॉर्म में हैं। टाइटन्स के लिए उन्होंने 15 मैचों में 487 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी लिए थे। पांड्या की यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।

    फिनिशर (दिनेश कार्तिक)

    फिनिशर (दिनेश कार्तिक)

    IPL-15 में सबसे बेहतरीन फिनिशर बनकर सामने आए दिनेश कार्तिक को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। लगभग ढाई साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले कार्तिक साउथ अफ्रीका सीरीज में भी फिनिशर के रोल में नजर आएंगे। आरसीबी की ओर से खेलते हुए कार्तिक ने 16 पारियों में 55 की शानदार औसत और 183.33 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 330 रन बनाए थे। इस दौरान वह 10 बार नाबाद रहे। अगर प्लेइंग-11 में दिनेश को मौका मिलता है, तो वह 1198 दिन के बाद भारत के लिए टी20 मैच खेलेंगे। आखिरी इंटरनेशनल टी20 उन्होंने 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

    स्पिनर (युजवेंद्र चहल)

    स्पिनर (युजवेंद्र चहल)

    दिल्ली टी20 मैच में स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के कंधों पर रहेगी। टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी चहल के नाम पर ही दर्ज है। 54 टी20 आई मैचों में उन्होंने 68 विकेट लिए हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 के दौरान भी चहल सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने में सफल रहे थे। इस सीरीज में भी युजवेंद्र के ऊपर बढ़िया प्रदर्शन का दबाव रहेगा।

    पेस अटैक (भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान)

    पेस अटैक (भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान)

    तेज गेंदबाजी का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान के पास रहेगा। भुवी के लिए आईपीएल 2022 कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इस सीरीज से वह रंग में लौटने की पूरी कोशिश करेंगे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 59 मैचों में 58 विकेट लिए हैं।

    हर्षल पटेल: IPL-15 में हर्षल ने 15 मुकाबलों में 19 विकेट लिए थे। भारत की ओर से भी वह केवल 8 मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं। इस सीरीज में डेथ बॉलिंग में विकेट लेने और कंजूसी से रन खर्च करने की जिम्मेदारी इनके ही कंधों पर रहेगी।

    आवेश खान: इसी साल श्रीलंका के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले आवेश खान भी पेस अटैक में नजर आ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खेलते हुए उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। IPL-15 में भी वह 13 मुकाबलों में 18 विकेट लेने में कामयाब हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+