IND vs SA Squad: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन दमदार खिलाड़ियों को मिला मौका, जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल
एशिया कप के बाद भारतीय टीम अब अपने आने वाले सीरीज और वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। एशिया कप में फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश अब वर्ल्ड कप में दमदार वापसी करने की होगी।
नई दिल्ली, 12 सितंबर। एशिया कप के बाद भारतीय टीम अब अपने आने वाले सीरीज और वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। एशिया कप में फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश अब वर्ल्ड कप में दमदार वापसी करने की होगी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे।

सिलेक्टर्स ने पुराने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
भारतीय टीम के लिए 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज काफी अहम होंगे। इन दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़यों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। हालांकि, केएल राहुल, ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा के सिलेक्शन पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। वहीं संजू सैमसन के टीम में नहीं होने से एक बार फिर उनके फैंस मायूस नजर आ रहे हैं।

जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले
28 सितंबर- पहला टी-20, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबर- दूसरा टी-20, गुवाहाटी
4 अक्टूबर- तीसरा टी-20, इंदौर

टी-20 साीरीज के वाद होगी वनडे सीरीज
6 अक्टूबर- पहला वनडे, लखनऊ
9 अक्टूबर- दूसरा वनडे, रांची
11 अक्टूबर- तीसरा वनडे, दिल्ली

भारतीय टीम ने टी-20 में इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications