Shikhar Dhawan का अगर रहा ऐसा ही हाल तो फिर रह जाएगा दिल में मलाल, टूट सकता है वर्ल्ड कप खेलने का सपना

भारतीय टी-20 टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का पूरा फोकस अब वनडे मुकाबलों पर है। वह भारत के लिए साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं।

Shikhar Dhawan India vs South Africa, 1st ODI: भारतीय टी-20 टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का पूरा फोकस अब वनडे मुकाबलों पर है। वह भारत के लिए साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले भी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया था कि वह अभी से ही वनडे वर्ल्ड कप की तरफ अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं।

भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं धवन

भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं धवन

शिखर धवन लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। शिखर धवन के खाते में 10,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन हैं। उन्होंने भारत के लिए कई अहम सीरीज में हिस्सा लिया है। लेकिन अब तक उन्हें अपने देश के लिए एक भी वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला है। शिखर धवन अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, लेकिन क्या उनका ये सपना सच होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला बल्ला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला बल्ला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली सहित कई अहम खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया की कमान अनुभवी शिखर धवन को सौंपी गई। लेकिन पहले वनडे मैच में वह ना तो अपनी कप्तानी और ना ही अपने बल्ले से कोई कमाल कर सके। वह वेन पार्नेल की एक साधारण सी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। शिखर धवन इस अहम मुकाबले में काफी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला।

शिखर धवन ने मैच के बाद कही यह बात

शिखर धवन ने मैच के बाद कही यह बात

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 रनों से मिली हार के बाद शिखर धवन ने इसका कारण बताया। शिखर धवनने श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी शुरुआत बेहद खऱाब रही, लेकिन जिस तरह से इन तीनों ने खेल दिखाया है, उस पर मुझे गर्व है। हम सबके लिए यह मैच एक अच्छा सबक रहा। हमारी कोशिश अगले मैच में अपनी गलतियों को सुधारने की होगी।

 संजू सैमसन ने जीता फैंस का दिल

संजू सैमसन ने जीता फैंस का दिल

इस रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के ठोक 86 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। संजू सैमसन की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 40 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य रखा था। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। इस तरह भारत यह मैच 9 रनों से हार गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+