IND vs SA: साउथ अफ्रीका में अर्शदीप और आवेश ने मचाई तबाही, भारत को मिला 117 रन का लक्ष्य
South Africa vs India, 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जोकि उनके लिए काफी घातक साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है, भारत को जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य मिला है।
अर्शदीप ने चटकाए पांच विकेट
पहले वनडे में अवेश खान और अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया है। अर्शदीप ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए, जबकि अवेश ने चार विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करवाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह और अवेश खान ने मिलकर नौ विकेट लिए, जिससे भारत ने जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स में पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 116 रन पर आउट कर दिया। अवेश ने अपने आठ ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के अर्शदीप ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।
फ्लॉप रही दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके अलावा टोनी डी जोरजी ने 22 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। कप्तान एडेन मार्कराम पुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। मार्करम 21 गेंदों में 12 रन बनाकर लौट गए। इसके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी टीम के लिए कोई कमान नहीं कर सका।
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी।
ये भी पढ़ें- IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा आठवां झटका, आवेश खान ने केशव महाराज को किया आउट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी, लिज़ाद विलियम्स, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना, काइल वेरिन।
भारतीय टीम: रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर। अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications