VIDEO: हार के बाद कार्तिक ने किया कुछ ऐसा कि रोहित शर्मा ने जड़ दिया घूंसा, यहां जानें पूरा मामला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला गया। भारत को आखिरी मैच में 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। India vs South Africa, 3rd T20, Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला गया। भारत को आखिरी मैच में 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही। भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

दिनेश कार्तिक ने हार के बाद बजाई ताली
हार के बाद भारतीय डग आउट में दिनेश कार्तिक ताली बजाते हुए मैदान की ओर आ रहे थे। दिनेश कार्तिक के पीछए खड़े रोहित शर्मा ने इस मौके पर उन्हें पीछे से एक जोरदार घूंसा जड़ दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि, रोहित शर्मा ने कार्तिक को मजाकिया लहजे में यह घूंसा मारा था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी काफी देर तक बातचीत करते नजर आए।
मस्ती के मूड में नजर आए रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक
मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक खूब हंसी-मजाक करते आए। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दोनों काफी देर तक किसी बात पर चर्चा करते दिखाई दिए। इस दौरान कार्तिक खूब जोर-जोर से हंस भी रहे थे। अवार्ड सेरेमनी के बाद कप्तान रोहित और कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कार्तिक
228 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ 4 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली और केएल राहुल की गैर मैजूदगी में दिनेश कार्तिक को इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। कार्तिक ने इसका पूरा फायदा उठाया और 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 21 गेंदों में 46 रन जड़ दिए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications