India vs South Africa: रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग, 38 की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी को लगेगी मिर्ची
India vs South Africa: भारतीय टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रांची में दक्षिण अफ्रीका का धुआं निकाल दिया, टीम इंडिया के लिए ओपन करते हुए रोहित ने छक्कों का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर कर दिया। रोहित शर्मा अब एकदिवसीय क्रिकेट में छक्कों के मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ गए।
रांची वनडे से पहले उनके नाम कुल 349 एकदिवसीय छक्के थे और दो छक्के उन्होंने आते ही जमा दिए, इसके बाद एक छक्का और जड़ते हुए अफरीदी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वर्ल्ड क्रिकेट में किसी अन्य खिलाड़ी ने एकदिवसीय क्रिकेट में 352 छक्के नहीं जड़े हैं, रोहित ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पाकिस्तान के तूफानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के जड़ने के लिए 398 मुकाबले खेले थे लेकिन रोहित ने उनसे काफी कम मैचों में यह कारनामा कर दिखाया। महज 277 मैच खेलकर ही रोहित शर्मा ने तबाही मचाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।
इस लिस्ट में तीसरा नाम क्रिस गेल का आता है, जिनके नाम 331 छक्के हैं। क्रिस गेल ने 301 मुकाबले खेलकर यह आंकड़ा हासिल किया था। इन तीन के अलावा दुनिया में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं हुआ, जो 300 सिक्स का आंकड़ा हासिल करने में सफल हुआ हो। सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर आते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट को मिलाकर सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पहले से ही टॉप पर हैं, उनके नाम अब 645 छक्के हो गए हैं। इनमें वनडे, टेस्ट और टी20 सभी के छक्के शामिल हैं।
ROHIT SHARMA - THE GREATEST SIX HITTER. pic.twitter.com/ccMKPB73v7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 30, 2025
रांची एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए तूफानी शतकीय भागीदारी की। वह फिफ्टी जड़ने के बाद आउट होकर चलते बने। रोहित ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। इस दौरान वह 3 छक्के और 5 चौके जड़ने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications