IND vs SA: 'ऐसे ही चैलेंज मिलेगा, अपना मुंह बंद रखना', ऐतिहासिक जीत के बाद ये क्या बोल गए रोहित
India vs South Africa Rohit Sharma: भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट को 7 विकेट से जीत लिया है। केपटाउन में पहली बार भारतीय टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत ने यहां चल रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ने का काम किया। सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारत के लिए दूसरा मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया था। सेंचुरियन टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए केपटाउन टेस्ट को अपने नाम किया।
रोहित ने क्या कहा: दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई बातों का जिक्र किया। इस दौरान रोहित शर्मा से पिच को लेकर भी सवाल किए गए, जिस पर रोहित ने मजेदार जवाब दिया।

इस तरह की पिचों को लेकर रोहित ने कहा कि यहां खेलने में कोई भी दिक्कत नहीं है। बस अगर दूसरी टीम भी भारत खेलने आती है तो वह पिच से मिलने वाली चैनल के लिए तैयार रहे।
रोहित का आईसीसी पर हमला: रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हम सब ने देखा कि इस मैच में क्या हुआ? मुझे इस पिच पर खेलने में कोई दिक्कत तब तक नहीं, जब तक आप भारत की पिचों को लेकर पर शिकायत करना बंद नहीं करते। यहां पर खेलने में खतरा था, चलेंगे था। अब भारत में आकर भी चैलेंज फेस करो। भारत में पहले दिन से ही ट्रनिंग ट्रैक को लेकर शिकायत आने लगती है। वर्ल्ड कप फाइनल में जहां शतक लगा उस पिच को खराब बताया। आप पिच देखकर रेटिंग दो देश को देखकर नहीं।
गेंदों के लिहाज से सबसे छोटा टेस्ट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा मुकाबला खेला गया। केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में महज 107 ओवर की फेंका गया। 5 सेशन के अंदर ही टेस्ट मैच का नतीजा निकल गया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की। केपटाउन टेस्ट गेंदों के लिहाज से सबसे जल्दी खत्म हुआ है. टीम इंडिया ने ये टेस्ट सिर्फ 642 गेंदों में जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications