IND vs SA: कब और कहां होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के मैच, जानें पूरा शेड्यूल
India vs South Africa ODI Schedule: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया ने ने टी20 सीरीज में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम मुकाबले में मेहमान टीम ने मेजबानों को बुरी तरह पराजित करते हुए सीरीज बचा ली। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी और अंत में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से समाप्त की।
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी और मुकाबले खेलने हैं लेकिन ये मैच अन्य फ़ॉर्मेट में खेले जाने हैं। सबसे पहले एकदिवसीय मुकाबले होने हैं। वनडे सीरीज में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। इस बार कप्तान से लेकर काफी चीजें बदली होगी। केएल राहुल कप्तान होंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच कब होंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मुकाबले 17 दिसम्बर से शुरू ऑ जाएंगे। पहला मैच इस दिन शुरू होगा। उसके बाद दो वनडे मैच और भी खेले जाने हैं। वनडे मैचों की सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा मैच 19 और तीसरा मैच 21 दिसम्बर को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच कहां होंगे?
तीसरा टी20 जिस जगह खेला गया था, वहीँ अब वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भी खेला जाना है। यानी जोहांसबर्ग में 17 दिसम्बर को पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 19 दिसम्बर को को गायबेरखा में दूसरा वनडे होगा और 21 दिसम्बर को पार्ल में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाएगा।
टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने धाकड़ कप्तानी की थी। उन्होंने बैटिंग में भी बेहतरीन काम करते हुए अंतिम मुकाबले में शतक जमाते हुए दक्षिण अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया था। अब एकदिवसीय क्रिकेट में मुकाबले केएल राहुल की कप्तानी में खेले जाएंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम
वनडे- ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/ विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications