IND vs SA: 5वां टी20 बारिश के चलते हुआ रद्द, 2-2 से बराबर हुई सीरीज

बेंगलुरु, 19 जून: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज 2-2 से ड्रा हो गई है क्योंकि श्रंखला का पांचवा मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ यह मैच टॉस के बाद बारिश की मार से जूझता रहा। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन इसके बाद मुकाबले में 50 मिनट की देरी देखने को मिली।

India vs South Africa: 5th T20 canceled due to rain, series tied at 2-2

जब मैच शुरू हुआ तो ईशान किशन ने बल्लेबाजों की स्वर्ग दिखाई दे रही पिच पर तेजी से बैटिंग करने की कोशिश की लेकिन वे लूंगी नगिदी की स्लोवर गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। कुछ यही हाल ऋतुराज गायकवाड का रहा जिन्होंने 12 गेंदों पर 10 रनों की पारी खेली लेकिन लूंगी नगिदी द्वारा किए गए गति में परिवर्तन से मात खा गए। बारिश के द्वारा खेल रोके जाने तक श्रेयस अय्यर 0 और कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इसके बाद भारी बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को फिर से शुरू करने की सभी कोशिशें बेकार ही साबित हुई। इसके साथ ही यह मैच रद्द हो गया और मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया था जिसके चलते यह श्रृंखला 2-2 से ड्रा हो गई।

इस सीरीज की खासियत भारतीय टीम की वापसी कही जाएगी क्योंकि प्रोटियाज ने शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद भारत को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था लेकिन टीम इंडिया ने बाद के दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को श्रंखला हासिल नहीं करने दी।

इस सीरीज की खासियत ऋषभ पंत द्वारा लगातार पांच बार टॉस हारना भी कहा जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और सभी मौकों पर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+