India vs South Africa: लखनऊ टी20 में टॉस में देरी के बाद एक बड़ा झटका, शुभमन गिल सीरीज से बाहर
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बाधाओं से घिर गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी जब खराब मौसम और गंभीर प्रदूषण स्तर के कारण टॉस में देरी हुई। मैदान पर केवल खेल ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की सेहत पर भी संकट देखा गया।
मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बुरी खबर शुभमन गिल को लेकर आई। पैर की चोट के कारण गिल न केवल इस मैच से, बल्कि पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। गिल का बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है।

इन चुनौतियों के बीच अच्छी खबर यह है कि ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने झंडे गाड़े हैं। वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
टॉस में देरी के बाद अंपायरों ने बार-बार निरीक्षण करने का निर्णय लिया। इससे मुकाबले को लेकर फैन्स में उत्साह देखा गया लेकिन स्टेडियम से आये वीडियोज से ऐसा लगा कि मुकाबला शायद ही हो पाए। ओवर कटौती का समय भी शुरू हो गया था।
India vs South Africa: वातावरण काफी खराब
मुकाबला शुरू होने से पहले ही लखनऊ में वातावरण खराब था। AQI भी 400 के करीब होने की रिपोर्ट्स सामने आई थी। इससे पहले ही गिल के बाहर होने की खबर आ गई थी। गिल को वेन्यू पर भी नहीं देखा गया था। इस सीरीज के तीन मैचों में वह फ्लॉप रहे।
India vs South Africa: पांड्या ने लगाया मास्क
खराब वातावरण का अंदाजा हार्दिक पांड्या के मास्क से लगाया जा सकता है। वह वॉर्म अप होने के लिए आए, तो मास्क लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता था कि स्टेडियम में किस लेवल का फॉग था।












Click it and Unblock the Notifications