जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डीन एल्गर ऐसे हुए OUT, बल्लेबाज के पास नहीं था गेंद का जवाब- VIDEO

नई दिल्लीः साउथ अफ्रीका में भारत की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और इसके लिए तेज गेंदबाजी की आलोचना की सकती है जिसके अगुआ जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह फिलहाल उस पैनेपन से दूर लग रहे है जिसने उनको भारत का नंबर एक गेंदबाज बनाया है। वह अपनी लय को ढूंढ रहे हैं। भारत केपटाउन टेस्ट में भी अपनी बल्लेबाजी के हाथों निराशा का मुंह देख चुका है। अब बुमराह को विपक्षी बैटिंग को एक बार फिर उसी अंदाज में ताश के पत्तों की तरह गिराना होगा जैसे वह पहले कभी किया करते थे। ऐसा लगता है उन्होंने शुरुआत तो काफी अच्छी की है।

India vs South Africa 3rd Test: Jasprit Bumrah bowled Dean Elgar with beautiful ball- Watch

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीकी पारी की शुरुआत में पूरी सीरीज में भारत को सबसे ज्यादा तंग करने वाले बल्लेबाज डीन एल्गर को चलता कर दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 223 रन बनाए थे जिसके बाद एल्गर को 7 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया गया। यह एक बेहद सटीक गेंद थी जो बल्लेबाज के शरीर से दूर यूं निकली की बल्ला का बाहरी किनारा गेंद को चूमने का लालच छोड़ नहीं पाया और स्लिप में खडे़ पुजारा ने कोई गलती नहीं की। कैच लेने के साथ ही बराबर में खड़े कप्तान विराट कोहली की बांछे जैसे खिली हुई थी उसको देखकर पता चलता है यह विकेट कितना जरूरी था।

दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाकर खेल रहा है। भारत की मुसीबत यह है कि अफ्रीकी बल्लेबाजों को हर हालत में खूंटा गाड़कर टिकने का आत्मविश्वास मिल चुका है। वर्ना बुमराह ने कोशिश तो भरसक की पर नाइटवॉचमैन केशव महाराज का विकेट गिरा नहीं पाए जो 12 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

फिर भी बुमराह भारतीय गेंदबाजी के सबसे घातक बॉलर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने 4 ओवर में 4 मेडन फेंककर 1 विकेट हासिल किया है। बुमराह पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रन ना बनाकर भी खुश रहेंगे। ऐसे में उनको कुछ चमत्कारी गेंदें बीच-बीच में फेंकनी ही होंगी। ऐसा हुआ तो भारत के वारे-न्यारे हो सकते हैं। मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जिन्होंने सेंचुरियन टेस्ट जिताने में अहम रोल अदा किया था।

बुमराह ने डीन एल्गर को किस तरह से आउट किया है, उसको आप यहां वीडियो में देख सकते हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+