IND vs SA: क्या तीसरे टी-20 में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानिए सेंचुरियन में कैसा रहेगा मौसम का हाल

India vs South Africa 3rd T20I Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे टॉस के साथ शुरू होगा और मैच का आगाज 8:30 बजे होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश तीसरे टी-20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की होगी।

मैच में बारिश डालेगी खलल?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच सेंचुरियन में खेला जाना है। सुपरस्पोर्ट पार्क में मैच के दिन बारिश होने के चांस सिर्फ 25 प्रतिशत हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की संभावना सुबह के समय है। वहीं, शाम के वक्त इंद्रे देव के बरसने की संभावना महज 9 प्रतिशत है। यानी तीसरे टी-20 मैच के रोमांच में बारिश ज्यादा खलल डालती हुई नजर नहीं आएगी और 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिलेगा।

India vs South Africa 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

सेंचुरियन के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होने की पूरी संभावना है। पिच में उछाल होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता है। हालांकि, यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। पिच में हल्की नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में गति और स्विंग का अच्छा लाभ मिल सकता है।

इस मैदान पर भारत को मिल चुकी है हार

साल 2018 में भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने 69 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनकी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत की टी 20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, आवेश खान और यश दयाल।

साउथ अफ्रीका की टी 20 टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरीरा, रेजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिलाली म्पोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडील सिमेलेन, लुथो सिपामला (तीसरा और चौथा टी20), ट्रिस्टन स्टब्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+