साउथ अफ्रीका में इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने बल्ले से मचाया गदर, IPL के पैसों से पिता के लिए खरीदा घर

India vs South Africa 3rd T20 Match: भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी शतकीय पारी से भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दिला दी। शानदार जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। तिलक वर्मा की शतक की बदौलत भारतीय टीम 219 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने जवाबी पारी में शानदार खेल दिखाया।

भारत को मिली जीत

खासतौर पर हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसन ने दमदार पारी खेली, लेकिन भारत ने गेंदबाजी में धैर्य और संयम दिखाया। जिससे वे मैच को अपने पक्ष में कर पाए। अंतिम दो ओवरों में 51 रन की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका ने 19वें ओवर में 26 रन जड़ दिए। अंतिम ओवर में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दबाव बनाए रखा और साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली।

India vs South Africa 1

मुंबई ने दिलाई पहचान

तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था। उनका क्रिकेट करियर बहुत ही दिलचस्प रहा है। साल 2020-21 के विजय हज़ारे ट्रॉफी में दो शतक बनाकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी, जिसके बाद उनकी प्रतिभा को IPL टीम मुंबई इंडियंस ने पहचाना। साल 2022 के IPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये थी।

मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन

तिलक वर्मा का आईपीएल डेब्यू भी साल 2022 में हुआ था, और इसके बाद से उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि तिलक वर्मा को मुंबई की टीम ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। तिलक वर्मा आईपीएल 2025 में एक बार फिर मुंबई की तरफ से खेलते नजर आएंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ देकर रिटेन किया है।

पिता करते थे इलेक्ट्रीशियन का काम

तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के जरिए आईपीएल में काफी ध्यान आकर्षित किया है। अब वह भारत के लिए भी कमाल कर रहे हैं। उनका भविष्य बहुत ही उज्जवल माना जा रहा है और वे भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका निभा सकते हैं। तिलक के पिता एक सामान्य इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के पैसों से तिलक वर्मा ने अपने पिता के लिए घर खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+