IND vs SA: भारत-अफ्रीका फाइनल मैच का मजा हो सकता है किरकिरा, मैच से पहले जानिए मौसम का हाल

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच 11 अक्टूबर को खेला जाना है। तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs South Africa, 3rd ODI Delhi Weather Updates : भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच 11 अक्टूबर को खेला जाना है। तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में एक-एक जीत के साथ दोनों टीमों ने सीरीज जीतने की उम्मीद को बनाए रखा है। अंतिम मैच जीतने वाली टीम के नाम ये मास्टरकार्ड ट्रॉफी हो जाएगी।

दिल्ली में हो रही है बारिश

दिल्ली में हो रही है बारिश

दिल्ली में होने वाले इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है ऐसे में मैच वाले दिन भी मौसम खेल बिगाड़ने का काम कर सकती है। मैच से एक दिन पहले सोमवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली है। इससे पहले रविवार और शनिवार को भी दिल्ली का मौसम कुछ इसी तरह का रहा था।

मैच के दौरान हो सकती है बारिश

मैच के दौरान हो सकती है बारिश

साल 2007 के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार को होने वाले होने वाले तीसरे मुकाबले में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। एक्यू वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार दिन में राजधानी में धूप निकलने की संभावना बेहद कम है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिलती रही है। मंगलवार को टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। अगर बारिश के कारण मैच छोटा होता है तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इसका फायदा उठा सकती है। फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे, छोटा ही सही लेकिन उन्हें फाइनल मैच देखने का मौका मिले।

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस लियर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहरी।

साउथ अफ्रीका टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो शा रबाडा, तबरेज शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+