Video: 'मजाक बना रखा है', लाइव मैच में कुलदीप यादव पर क्यों बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत?

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन, स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बरसपारा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले के दौरान पंत, कुलदीप यादव और अन्य खिलाड़ियों के ढीले रवैये से नाखुश दिखे, और नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने कुलदीप को बीच मैदान में फटकार लगा दी।

दरअसल, पंत इस बात से नाराज थे कि कुलदीप यादव अपना ओवर समय पर शुरू नहीं कर पा रहे थे और कुछ खिलाड़ी मैदान पर बहुत ही सुस्त तरीके से चल रहे थे। अंपायर ने समय पर ओवर शुरू न करने के लिए टीम को दूसरी चेतावनी भी दे दी थी। नियम के मुताबिक, अगर तीसरी चेतावनी मिलती तो पेनल्टी के तौर पर विरोधी टीम को 5 रन मुफ्त में दे दिए जाते।

Rishabh Pant IND vs SA

इसी बात से नाराज पंत ने अपना आपा खो दिया और चिल्लाकर कुलदीप को जल्दी गेंद डालने का निर्देश दिया। उनका यह गुस्सा स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया।

पंत ने कुलदीप यादव से क्या-क्या कहा?
स्टंप माइक पर पंत को यह कहते हुए सुना गया कि, 'यार, 30 सेकंड का टाइमर है। घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी... यार कुलदीप, दोनों बार वॉर्निंग ले ली।'

गुस्सा यहीं नहीं रुका, पंत ने आगे कहा:
'पूरा एक ओवर थोड़ी न चाहिए। मज़ाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को।'

क्या है नियम?
साल 2025 की शुरुआत में आईसीसी (ICC) ने टेस्ट मैचों में 'स्टॉप क्लॉक' नियम लागू किया था, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। नियमों के मुताबिक, पिछला ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना अनिवार्य है। फील्डिंग टीम को दो बार चेतावनी दी जाती है, और अगर तीसरी बार यह गलती होती है, तो बैटिंग टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिए जाते हैं।

मैच का हाल: दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल जारी है और दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। मेहमान टीम ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 477 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्को जानसन अटैकिंग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और 88 गेंदों में 88 रन बनाकर शतक के करीब हैं। उन्होंने अब तक 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। उनका साथ केशव महाराज (5 रन) दे रहे हैं।

भारतीय गेंदबाजों के लिए यह दिन काफी थका देने वाला रहा है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट जरूर चटकाए हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों, खासकर निचले क्रम ने भारतीय आक्रमण की जमकर परीक्षा ली है। 147 ओवर का खेल हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि दक्षिण अफ्रीका 500 के स्कोर के करीब पहुंचने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+