IND vs SA: 'अगर उन्हें ड्रॉप किया तो जीत पक्की', कटक मैच से पहले पंत के बचाव में उतरे भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिये कटक पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर 211 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम को डेविड मिलर और वान डार दुसैं की आतिशी पारियों के चलते 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऋषभ पंत जो कि पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं वो कटक में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने की ओर देख रहे होंगे।

IND vs SA

इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात कर उनके सवालों का जवाब देने की कोशिश की और दूसरे टी20 मैच को लेकर टीम के प्लान के बारे में बताया। इस दौरान जब इस दिग्गज गेंदबाज से डेविड मिलर को आउट करने के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सभी को हैरान कर दिया।

और पढ़ें: डैरिल मिचेल ने मारा ऐसा छक्का की सीधे बीयर ग्लास में जाकर गिरी गेंद, बाद में फैन से मांगी माफी

अगर उन्हें ड्रॉप किया तो जीत पक्की

अगर उन्हें ड्रॉप किया तो जीत पक्की

उल्लेखनीय है कि डेविड मिलर ने पहले टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को न सिर्फ जीत दिलाई थी बल्कि शानदार प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच भी बने थे। वह हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के दौरान गुजरात टाइटंस को खिताबी जीत दिलाने में अहम योगदान भी देते नजर आये थे। ऐसे में जब भुवनेश्वर से उन्हें आउट करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर साउथ अफ्रीका उन्हें ड्रॉप कर दे तो हमारा जीतना तय हो जायेगा।

उन्होंने कहा,'डेविड मिलर जिस फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। मैं तो चाहूंगा कि साउथ अफ्रीका उन्हें ड्रॉप कर दे लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं। उन्होंने आईपीएल में इतनी शानदार बल्लेबाजी की है, हम सभी उनकी काबिलियत से वाकिफ हैं उन्हें गेंदबाजी करना काफी बड़ी चुनौती है।'

Recommended Video

    IND Vs SA: South Africa का Cuttack में रिकॉर्ड शानदार,India को मिली थी हार | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कटक में जीत के साथ करेंगे वापसी

    कटक में जीत के साथ करेंगे वापसी

    डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ खेले गये पहले मैच में 31 गेंदों का सामना कर नाबाद 64 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने मैच के 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी को निशाना बनाया और अपनी टीम को 5 गेंद पहले ही जीत दिला दी। भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में टेंबा बावुमा का विकेट जरूर लिया लेकिन डेथ ओवर्स में धार दिखाने में नाकाम रहे। इसको देखते हुए उन्होंने कटक में वापसी का वादा किया है।

    उन्होंने कहा,'जैसा कि आपने कहा पहले मैच में हमारी गेंदबाजी उम्मीदों के अनुरूप नहीं थी तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरे टी20 मैच में हम बेहतर गेंदबाजी कर सीरीज में बराबरी कर सकें। हमारे पास फिलहाल सीरीज में 4 मैच बाकी हैं और हमारे पास इसे जीतने का मौका है। हमें पिछले मैच के अंदाज में ही बल्लेबाजी करनी है लेकिन अपनी गेंदबाजी में सुधार लाना होगा।'

    पंत ने नहीं गेंदबाजों ने किया निराश

    पंत ने नहीं गेंदबाजों ने किया निराश

    भुवनेश्वर कुमार ने इस दौरान ऋषभ पंत की कप्तानी का भी बचाव किया और बताया कि पहले टी20 मैच में 211 न बचा पाने के पीछे कप्तानी की कोई गलती नहीं है बल्कि गेंदबाजी विभाग ने उन्हें निराश किया है जिसके चलते पहले मैच में टीम को हार मिली।

    उन्होंने कहा,'मैच के बाद हमने इस बात को लेकर चर्चा की, हम जानते हैं हमसे कहां गलती हुई है। यह सीरीज का पहला मैच था और हर कोई आईपीएल खेलकर आ रहा है और टीम में जो भी है लगभग हर उस खिलाड़ी का सीजन बेहतरीन रहा है। तो हर कोई जानता है कि क्या करने की जरूरत है और कहां पर चीजें बेहतर की जा सकती हैं। एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमारे लिये वो खराब दिन था और हम सभी दूसरे टी20 मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+