IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 नहीं होगा? बारिश को लेकर चौंकाने वाला अपडेट
India vs South Africa 2nd T20 Weather: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। दोनों टीमों ने काफी देर तक इंतजार किया था और बाद में अम्पायरों ने इस मुकाबले को रद्द करने का ऐलान कर दिया। स्टेडियम में मौजूद फैन्स को काफी निराशा हुई थी।
पिछला मैच डरबन में था और इस बार मुकाबला गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में खेला जाएगा। दोनों टीमों की तरफ से प्रयास यही रहेगा कि मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की जाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20, मौसम अपडेट
पिछले मैच में पहले टी20 बारिश का खलल देखने को मिला था। लगातार बारिश हुई थी और खबर इस बार भी अच्छी नहीं है। इस बार भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। इस मैच में बारिश की बात की जाए तो 45 से 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है।
भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20, पिच रिपोर्ट
पिच की बात की जाए, तो शुरुआत में गेंदबाजों को मूवमेंट मिल सकती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है। पिच और लक्ष्य के बारे में भी बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को आइडिया हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी पिचें आम तौर पर गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों को भी मदद करने वाली होती है।
दोनों टीमों की संभावित एकादश इस प्रकार है
दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications