Dream11 Today: टी20 वर्ल्ड कप के बाद ड्रीम-11 टीम से कमाई का बड़ा मौका! आज का मैच बदल सकता है किस्मत
India Women vs South Africa Women, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के बाद अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया ने वनडे और टेस्ट मैच जीते हैं और अब वह वाइटवॉश पूरा करना चाहेगी। दोनों टीमों के रोमांचक मैच से पहले आज की ड्रीम 11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
वापसी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम
पहला टी20 मैच आज, 5 जुलाई को शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरे में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने चार में से चार मैच गंवाए हैं, जबकि भारत का दबदबा रहा है। इसलिए, हम इन दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक सीरीज देख सकते हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच एक स्लो पिच है, जो धीमी गति के गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। बल्लेबाजों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी और फिर वे अपने शॉट खेल सकते हैं। इस मैदान पर दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका की संभावित XI:
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजान्ने कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो टायरन, मिके डी रिडर (विकेट कीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: ऋचा घोष
- बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, स्मृति मंधाना
- ऑलराउंडर: मारिजान कैप, दीप्ति शर्मा, क्लो टायरन, नादिन डी क्लार्क
- गेंदबाज: राधा यादव, आशा सोभाना, नॉनकुलुलेको म्लाबा, श्रेयंका पाटिल
- कप्तान: स्मृति मंधाना
- उपकप्तान : नादिन डी क्लार्क
ये भी पढ़ें- 'ये लोग चाहते थे इंडिया हारे,' वर्ल्ड कप Final के दिन प्रेस बॉक्स में मौजूद युवक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
दक्षिण अफ्रीका फुल टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजाने कप्प, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एनेरी डेरक्सेन, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, तजमिन ब्रिट्स, मिके डी रिडर, एलिज-मारी मार्क्स
भारत फुल टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), एस सजाना, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, आशा शोभना, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर सिंह, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, शबनम एमडी शकील, उमा छेत्री












Click it and Unblock the Notifications