IND vs SA: 'क्रिकेट बोर्ड के पास खूब सारा पैसा है फिर भी...', बारिश में धुला मैच तो फूटा गावस्कर का गुस्सा

Sunil Gavaskar On India vs South Africa 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। डरबन में होने वाले इस मुकाबले से पहले ही बारिश ने खलल डालने का काम किया। बारिश की वजह से इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका और बिना एक भी गेंद फेंके ही इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया।

दोनों टीमों के लिए तैयारी का मौका: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए यह टी-20 सीरीज काफी अहम माना जा रहा है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अब फैंस की नजरें दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार यानी कि 12 दिसंबर को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

India vs South Africa 1

मैदान नहीं तैयार: पहला मैच बारिश में धुलने के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने निराशा जाहिर की है। पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के मुताबिक बारिश के समय मैदान को पूरी तरह से ढका जाना जरूरी है। लेकिन यहां पर ऐसा देखने को नहीं मिला। बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया लेकिन बीच-बीच में जब बारिश रुकी तो भी मैदान मैच शुरू करने के लिए तैयार नहीं था।

गावस्कर का भी फूटा गुस्सा: स्टार स्पोर्ट्स के कंमेट्री पैनल के दौरान बात करते हुए गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों दुनिया भर के क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की स्थिति में पूरे मैदान को कवर नहीं किया जाता। गावस्कर ने बताया कि क्रिकेट बोर्ड के पास इतना पैसा जरूर होता है कि वह एक्स्ट्रा कवर्स खरीद कर मैदाने को पूरी तरह ढक सके और ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

गावस्कर ने इंग्लैंड में हुए 2019 के वर्ल्ड कप को याद करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में बारिश के कारण कई मैच नहीं हो सके थे। क्योंकि बारिश रुकने के बावजूद मैदान का बाकी हिस्सा ढका ना होने के कारण तैयार नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+