IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती-संजू सैमसन रहे जीत के हीरो
India vs South Africa, 1st T20 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 141 रन ही बना सकी और 61 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़ हासिल कर ली है।
वरुण चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को आउट कर वरुण चक्रवर्ती ने इस मुकाबले को भारत की तरफ खींच लिया। ट्रिस्टन स्टब्स से अफ्रीका को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स को आवेश खान ने पवेलियन भेजने का काम किया।

संजू सैमसन ने जड़ा शतक
डरबन के मैदान पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी शानदार बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में सैमसन ने केवल 47 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का लगातार दूसरा शतक था।
संजू सैमसन के बल्ले से छक्कों की बरसात
इस शतक के साथ ही सैमसन ने वह कारनामा किया, जिसे भारत के बड़े नाम जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी भी हासिल नहीं कर सके हैं। 107 रन की अपनी विस्फोटक पारी में संजू ने 10 शानदार छक्के मारे। जिसकी बदौलत भारतीय टीम 200 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।












Click it and Unblock the Notifications