IND vs SA 1st ODI: कब-कहां देखें मैच, बारिश के क्या हैं चांस, कैसा होगा पिच का मिजाज

India vs South Africa 1st ODI 2022: Paarl Cricket Ground, Live telecast, Pitch Report and Weather Update in Hindi

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम जब दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में वनडे सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेलेगी तो सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी। कोहली वनडे कप्तानी से बेदखल किए जाने के बाद पहला ओडीआई मुकाबला खेलेंगे।

कोहली ने आखिरी बार मार्च 2021 में एकदिवसीय मैच खेला था, जब भारत ने इंग्लैंड के साथ मैच किया था। केएल राहुल नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी करेंगे लेकिन फिर भी कोहली हॉट टॉपिक होंगे क्योंकि वे टेस्ट कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।

विराट कोहली पर होंगी नजरें-

विराट कोहली पर होंगी नजरें-

हालांकि, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जोर देकर कहा है कि कोहली हमेशा ग्रुप में लीडर रहेंगे। बुमराह ने सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "वह टीम में बहुत सारी ऊर्जा लाते हैं। वह हमेशा एक लीडर रहेंगे और उनका योगदान हमेशा बहुत बड़ा रहा है।"

इस एकदिवसीय ,सीरीज के साथ भारत 2023 के वर्ल्ड कप के लिए तैयारी भी शुरू कर देगा।इस बीच, दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद लय को जारी रखना चाहेगी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारत को कम नहीं आंक रहा है।

कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज-

कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज-

IND vs SA पहला वनडे 19 जनवरी (बुधवार) को होगा। मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में होगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के पार्ल शहर का 19 जनवरी (बुधवार) को दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात में 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आसमान साफ ​​रहेगा और बारिश की केवल 4% संभावना है। दिन में आद्रता करीब 33 फीसदी और रात में 55 फीसदी तक रहेगी।

दक्षिण अफ्रीका का बोलैंड पार्क एक अच्छा स्कोरिंग मैदान है। स्टेडियम में एकदिवसीय मैचों में पहली पारी का औसत 243 रन है। दूसरी पारी का औसत कुल 175 है। दक्षिण अफ्रीका के अधिकांश स्टेडियमों की तरह, बोलैंड पार्क भी सीम गेंदबाजी के अनुकूल मैदान है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- बुमराह, शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, मार्को जेनसेन, जेनमैन मालन, सिसांडा मगला, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने।

मैच की जानकारी-

मैच की जानकारी-

मैच का दिन: 19 जनवरी, बुधवार
मैच का समय: दोपहर 2 बजे IST
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स
लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी + हॉटस्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+