IND vs PAK: पाक के खिलाफ आज होगी भारत की हार? ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल
India vs Pakistan Winner Prediction: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। शाम के 7 बजते ही हर क्रिकेट प्रेमी अपने हाथ में मोबाइल लेकर इस मैच को देखते हुए टीम इंडिया की जीत की कामना करता दिखाई देगा। घरों में परिवार टीवी सेट्स के सामने बैठे होंगे लेकिन एक भविष्यवाणी परेशान करने वाली है, जो टीम इंडिया के पक्ष में नहीं है।
भारतीय टीम आंकड़ों के दृष्टिकोण से फ़िलहाल पाकिस्तान से आगे है लेकिन ज्योतिष के एक विद्वान् ने मुकाबले में टीम इंडिया की हार बताई है। अगर ऐसा होता है, तो टीम इंडिया के करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगना तय माना जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें चार महीने पहले ही टीम इंडिया की हार को लेकर भविष्यवाणी कर दी गई है। ज्योतिष और आध्यात्म के क्षेत्र में सुमित आचार्य एक बड़ा नाम है, जिनकी भविष्यवाणी सही मानी जीती है, उन्होंने इस मैच को लेकर प्रिडिक्शन किया था।
India vs Pakistan: भारत की होगी हार?
सुमित आचार्य की भविष्यवाणी के वीडियो को अगर देखा जाए, तो उन्होंने दो बातें कही हैं। पहला तो यह कि उन्होंने इस टी20 विश्व कप में कप्तान सूर्यकुमार यादव को बताया था। हालांकि इसमें नया कुछ नहीं है। सबको पता था कि सूर्या टी20 कप्तान हैं, तो विश्व कप में भी उनकी लीडरशिप में टीम खेलने वाली है।
दूसरी भविष्यवाणी ख़ास है, जिसमें वह कहते हैं कि भारतीय टीम को इस मुकाबले में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ेगी। यहां फैंस के लिए चिंता की बात है। हालांकि वनइंडिया ऐसी किसी भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है।
India vs Pakistan: आंकड़े क्या कहते हैं?
अब अगर टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के आंकड़ों को देखा जाए, तो टीम इंडिया की जीत नजर आती है। दोनों टीमों के बीच जीत और हार का रेशियो 7-1 का है। भारत अगर आज जीत दर्ज करता है, तो यह बढ़कर 8-1 हो जाएगा। इन आंकड़ों के अनुसार पलड़ा भारत का भारी है।












Click it and Unblock the Notifications