India vs Pakistan: आज भारत-पाकिस्तान के बीच 'हैंडशेक' होगा या नहीं? मैच से कुछ घंटे पहले आ गया बड़ा अपडेट
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच सातवें आसमान पर होता है। आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (R.Premadasa Stadium, Colombo) में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले एक बड़ा सवाल क्रिकेट जगत में गूंज रहा है- क्या टॉस के टाइम दोनों टीमों के कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे?
पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुए तनाव के कारण पिछले साल से ही दोनों टीमों के बीच हैंडशेक की परंपरा थमी हुई है। अब सबकी नजरें रविवार के इस महामुकाबले पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कप्तान सूर्याकुमार और सलमान आगा ने इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया दी?

India vs Pakistan: हैंडशेक पर सूर्यकुमार यादव का बेबाक अंदाज
दरअसल, शनिवार को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से हैंडशेक (Handshake) को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सिग्नेचर मुस्कान के साथ जवाब दिया। सूर्या ने कहा, 'अभी इसके लिए 24 घंटे का इंतजार कीजिए। इस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं? हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और अच्छा खेलेंगे। ये सारे फैसले मैच के दिन ही लिए जाएंगे। फिलहाल अच्छी नींद लें और इंतजार करें।' भारतीय खेमा इस समय काफी सोच-विचार कर कदम उठा रहा है और फैसला आला अधिकारियों पर छोड़ दिया गया है।
T20 World Cup 2026: मैच से पहले सलमान अली आगा ने क्या कहा?
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी इस मुद्दे पर सस्पेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा, 'हम कल (15 फरवरी) देखेंगे कि क्या होता है।" हालांकि, उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि क्रिकेट को उसकी सही भावना के साथ खेला जाना चाहिए। आगा का मानना है कि 'स्पिरिट ऑफ द गेम' का सम्मान होना चाहिए, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।
BCCI और एशियाई देशों की अहम बैठक
मैदान पर तनाव के बीच मैदान के बाहर डिप्लोमेसी की तैयारी भी है। भारत और पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ को पिघलाने के लिए आईसीसी (ICC) ने एक खास पहल की है।
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल कोलंबो पहुंच रहे हैं।
- भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे।
- आईसीसी चाहता है कि पांचों प्रमुख एशियाई देशों के प्रतिनिधि साथ बैठकर मैच देखें और आपसी संवाद शुरू करें।
भारतीय खेमे में इस बात को लेकर काफी सतर्कता है कि सोशल मीडिया पर जनता की भावनाएं बेहद संवेदनशील हैं। पहलगाम हमले के बाद से देश में आक्रोश है, यही वजह है कि खिलाड़ी किसी भी ऐसी गतिविधि से बच रहे हैं जिससे विवाद खड़ा हो। कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला केवल रनों और विकेटों की जंग नहीं, बल्कि भावनाओं का भी इम्तिहान है।
IND vs PAK: क्यों थमा हाथ मिलाने का सिलसिला?
क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता हमेशा रही है, लेकिन शिष्टाचार कभी नहीं खत्म हुआ था। हालांकि, पिछले साल की दो बड़ी घटनाओं ने सब कुछ बदल कर रख दिया:
- 1. पहलगाम नरसंहार (Pahalgam Massacre): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे भारत को झकझोर दिया था। इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था।
- 2. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor): इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते पूरी तरह ठंडे बस्ते में चले गए।
- 3. दुबई एशिया कप से शुरुआत: इन घटनाओं का असर पहली बार दुबई में पिछले साल हुए एशिया कप में दिखा, जब भारतीय खिलाड़ियों ने 'राष्ट्रीय स्वाभिमान' को सर्वोपरि रखते हुए पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। तब से यह एक अनकहा 'प्रोटोकॉल' बन गया है।
IND vs PAK: आज का भारत-पाकिस्तान मैच कितने बजे और कहाँ शुरू होगा?
यह महामुकाबला आज (रविवार, 15 फरवरी 2026) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 PM पर शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 PM पर होगा।
IND vs PAK: क्या आज कोलंबो में बारिश की संभावना है?
हां, कोलंबो के मौसम विभाग ने आज 50% से 65% तक बारिश की संभावना जताई है। मैच के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे ओवरों में कटौती या डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम लागू होने की पूरी संभावना है।
IND vs PAK: मैच का सीधा प्रसारण (Live Streaming) कहां देख सकते हैं?
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप इसे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
IND vs PAK: अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो क्या होगा?
यह ग्रुप स्टेज का मैच है, इसलिए इसके लिए कोई रिजर्व डे (Reserve Day) नहीं रखा गया है। यदि मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications