बुरी फंस गई टीम इंडिया, WCL सेमीफाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला, क्या रद्द नहीं होगा यह गेम
India vs Pakistan: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में इंडिया चैम्पियंस ने धमाका कर दिया है। वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने बुरी तरह हरा दिया लेकिन अब मुसीबत आ गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और वहन पाकिस्तानी टीम के सामने मुकाबला होना है।
इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को होना है। इस मैच को लेकर फ़िलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन देखना होगा कि यह मैच आगे बढ़ेगा या नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का लीग मुकाबला रद्द हो गया था।

सेमीफाइनल मैच से स्पॉन्सर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं कराने की मांग लगातार उठ रही है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के ऊपर काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है।
भारत-पाक सेमीफाइनल से प्रायोजक ने किया किनारा
EaseMyTrip ने भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले से स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है, यह ठीक तभी कर दिया गया था, जब भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब मैच को लेकर संशय बना हुआ है। सेमीफाइनल रद्द करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
इससे पहले आयोजकों की तरफ से कहा गया था कि दोनों टीमों को बीच सेमीफाइनल आएगा, तो इसे अलग रखने का प्रयास किया जाएगा। शेड्यूल के हिसाब से पहले और चौथे स्थान वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल होगा। लीग चरण में पाक पहले और भारत चौथे स्थान पर है।
क्या होगा सेमीफाइनल नहीं हुआ तो?
अगर भारत और पाक के सेमीफाइनल को नज़रअंदाज किया जाता है, तो टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम के साथ हो सकता है। इस मामले पर निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा क्योंकि मुकाबले में एक दिन का समय बचा है। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच फाइनल होता है और टीम नहीं नहीं खेलती है, तो पाकिस्तान विनर होगी। अंक तालिका में पाकिस्तानी टीम टॉप पर मौजूद है, उस हिसाब से निर्णय उनके पक्ष में जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications