IND vs PAK: रोहित और कोहली को शाहीन के सामने क्या करना है? पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सुपर 4 का यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम रहने वाला है। पाकिस्तान ने सुपर चार के पिछले मैच में बांग्लादेश को पराजित किया था। टीम इंडिया सुपर 4 में पहला मैच खेलेगी।

लीग चरण में शाहीन अफरीदी ने भारत के बल्लेबाजों को ख़ासा परेशान किया था। टीम इंडिया के चार बल्लेबाज अफरीदी के सामने आउट हो गए थे। इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल थे। संजय मांजरेकर ने दोनों बल्लेबाजों को एक अहम सलाह दी है।

rohit and kohli

स्टार स्पोर्ट्स पर मांजरेकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान शाहीन अफरीदी और भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला था। अफरीदी के दो स्पेल थे, बारिश से पहले वह गेंद को आगे डाल रहे थे और रोहित-गिल ने इसे अच्छी तरह खेला।

मांजरेकर ने कहा कि बारिश के समय कॉमेंट्री में वकार ने कहा कि अफरीदी को अपनी लेंथ पीछे करनी चाहिए। किसी ने बारिश के समय अफरीदी को यह कहा होगा। गुड लेंथ डालने पर रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। शॉर्ट लेंथ की गेंदों से मिले मूवमेंट ने भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह की गेंदों के लिए तैयारी करनी चाहिए। अच्छी चीज यह है कि शाहीन अफरीदी की मुख्य स्विंग गेंदों के सामने रोहित और गिल परेशान नहीं थे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

भारतीय टीम ने अभी तक सुपर चार में एक भी मैच नहीं खेला है। रविवार को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। बारिश के आशंका के चलते मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। फ़िलहाल कोलम्बो में मौसम ठीक बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+