Ind vs Pak Toss: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
India vs Pakistan Match Today Toss Updates: पल्लेकल स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि वह पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने लंबे समय बाद वापसी की है।
भारत को जीत की तलाश: पाकिस्तान पहले मैच में नेपाल के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर चुका है। दूसरी ओर टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। ये सब खिलाड़ी मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। खासतौर पर विराट कोहली की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें टिकी होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव: श्रीलंका के कैंडी शहर के पल्लेकल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान मैच को फैंस आसानी से फ्री में देख सकते हैं। भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैंस को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान प्लेइंग-11: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications