IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के मैच में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK, Pitch Weather: भारत और पाकिस्तान रविवार, 9 जून को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए मैच में आमने-सामने होंगे। रोहित शर्मा और उनकी टीम ने इसी मैदान पर आयरलैंड पर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट्स के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हाई-वोल्टेज मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर हो सकती है।
न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित है। पिछले चार मैचों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 112 रन रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने 50% मैच जीते हैं। नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच ड्रॉप पिच है, जहां अब तक सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं।

इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज़्यादा फ़ायदा होता है क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ शुरुआती ओवरों में गेंद को स्विंग करने में सक्षम होते हैं। यहां खेला गया आखिरी टी20 मैच नीदरलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच था, जहां 38.5 ओवर में 15 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए गए थे।
पिच पर पेस या स्पिन क्या काम करेगा?
इस मैदान पर कुल विकेटों में से 80% पेसर्स ने लिए हैं। इसलिए अपनी फैंटेसी टीम के लिए पेसर्स चुनना एक अच्छा विचार होना चाहिए।
भारत-पाक मैच की वेदर रिपोर्ट
तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी 75% रहेगी। 5.91 मीटर/सेकेंड की हवाएं चलने की उम्मीद है। मैच के दौरान बादल छाए रहने की उम्मीद है, इससे पेसर्स को मूवमेंट में मदद मिल सकती है। हल्की बारिश की उम्मीद है जो खेल की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK, Dream11: भारत-पाकिस्तान के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, आज किस्मत बदलने का मौका?
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।
पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, अबरार अहमद, सैम अयूब, अब्बास अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications