Ind vs pak match: जो काम कोहली-रोहित नहीं कर सके बुमराह ने कर दिखाया, पाकिस्तान भी हैरान

India vs Pakistan match in Hindi: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। टीम में वापस आने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अपनी अहमियत भी साबित कर दी है। ये बात अलग है उन्होंने गेंद नहीं बल्कि बल्ले से टीम के लिए एक अहम पारी खेलने का काम किया। बुमराह की इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 266 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से किया कमाल: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज बड़े स्कोर को बनाने में नाकाम रहे। जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे बल्लेबाज रहे। हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 90 गेंदों में 87 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 81 गेंदों में 82 रन बनाने में सफलता हासिल की। जबकि जसप्रीत बुमराह के बल्ले से 14 गेंदों में 16 रन निकले।

Jasprit Bumrah 1

बुमराह की बल्लेबाजी में सुधार: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने का काम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन जड़ने का रिकॉर्ड बुमराह के नाम ही है। पाकिस्तान के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से भारत के लिए अहम योगदान देने का काम किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

बारिश के कारण मैच में देरी: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 266 रन बनाने का काम किया। लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी आने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी। जिस कारण मैच अपने समय पर शुरू नहीं किया जा सका। कैंडी में बारिश नहीं रुकी है और मैदान पर कवर्स हैं। ऐसे में अब ओवर कटने भी शुरू हो चुके हैं। लेकिन स्टेडियम में क्रिकेट फैंस मैच शुरू होने का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+