Ind vs Pak: 'जन्माष्टमी आ रही है, किशन तो कमाल दिखाएंगे ही', ईशान पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
India vs Pakistan match in Hindi, Rohit Sharma Reaction: भारत और पाकिस्तान मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे थे। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाजों से रनों की उम्मीद थी। लेकिन पहले मैच में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने का काम किया है। ईशान किशन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत की मैच में वापसी कराने का काम किया।
राहुल की जगह मिला मौका: ईशान किशन को केएल राहुल की जगह मौका मिला था। केएल राहुल इंजरी के कारण एशिया कप के पहले दो मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में ईशान किशन को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। ईशान किशन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की पारी खेली। हारिस रऊफ ने किशन को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

ईशान किशन ने बनाए 82 रन: ईशान किशन ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान किशन ने इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली। ईशान किशन की पारी के लिए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि जन्माष्टमी आ रही है, किशन तो कमाल दिखाएंगे ही। इसके अलावा भी कई फैंस ने किशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान प्लेइंग-11: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications