Ind vs pak match score hindi: पाकिस्तान के सामने 267 रन का लक्ष्य, हार्दिक-ईशान का अर्धशतक

India vs Pakistan match in Hindi: भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम 266 रनों पर ऑल आउट हो गई। हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने भारत के लिए पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 138 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम ने अंत के ओवरों में लगातार तीन विकेट गंवा दिए। हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर चार रन के भीतर ही पवेलियन लौट गए। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई।

ईशान किशन का चला बल्ला: पहली बार वनडे फॉर्मेट में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने खराब सिचुएशन से टीम को निकालकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। हार्दिक पंड्या ने 87 तो वहीं ईशान किशन ने 81 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत ही भारत इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

India vs Pakistan 1

टॉप ऑर्डर फेल: भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। पांचवें ओवर में ही शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित 22 गेंदों में 11 रन बना सके। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट सात गेंदों में चार रन बनाए। शाहीन ने लगातार दो ओवरों में भारत के दो मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

अय्यर-गिल भी नहीं चले: हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। अय्यर नौ गेंद पर 14 रन बनाकर फखर जमान को कैच दे बैठे। अय्यर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। शुभमन गिल ने 32 गेंद पर 10 रन बनाने का काम किया। शुभमन गिल इस मुकाबले में अपने नेचुरल के विपरित खेलते नजर आए।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान प्लेइंग-11: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+