IND vs PAK: जन्मदिन पर सूर्या ने धांसू पारी के बाद छक्के से दिलाई जीत, पाकिस्तान की निकाल दी हेकड़ी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मैच में टीम इंडिया ने धांसू जीत दर्ज की। पाकिस्तान की टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने गदर काट दिया।

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी ओपनर सैम अयूब को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। अयूब का कैच बुमराह ने पकड़ा और स्टेडियम में एक अलग तरह की गूँज देखने को मिली। वह दूसरी बार गोल्दडन डक पर आउट हुए हैं, ओमान के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था। दर्शकों को पहली गेंद पर ही झुमने का मौका मिल गया।

ind vs pak

हार्दिक के बाद बुमराह भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को आउट कर वापस भेजने का काम किया। वह 3 रन बना पाए और स्कोर 6/2 हो गया।

इसके बाद साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टिककर बैटिंग करते हुए पावरप्ले में कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया और 6 ओवर में पाक का स्कोर 42 रनों तक पहुंचा दिया। फखर जमान थोड़े धीमे खेले और उनको उसी तरह अक्षर पटेल ने 17 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया।

अक्षर पटेल यहां नहीं रुकने वाले थे, इस बार उन्होंने पाक कप्तान सलमान अली आगा को 3 के निजी स्कोर पर आउट कर इस मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल किया और पाक का स्कोर 49/4 कर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने आकर और धमाल मचा दिया, उन्होंने हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट कर स्कोर 64/4 कर दिया। इसके बाद दो खिलाड़ी और आउट हो गए और यह सिलसिला चलता रहा लेकिन शाहीन अफरीदी ने इंटेंट दिखाया।

शाहीन ने कुलदीप और वरुण को एक-एक छक्का मारा, इसके बाद अंतिम ओवर में पांड्या को दो छक्के जड़कर पाक को थोड़ी राहत प्रदान की। वह 16 गेंदों में नाबाद 33 बनाकर लौटे, पाक का स्कोर 9 विकेट पर 127 तक पहुंचा। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके, अक्षर पटेल और बुमराह को 2-2 विकेट मिले।

IND vs PAK: जन्मदिन पर चमके सूर्या

भारतीय पारी के दौरान पाकिस्तान ने दूसरे ओपनर में स्पिनर सैम अयूब को लगा दिया और गिल का विकेट हासिल किया। गिल 7 गेंदों में 10 रन बना चलते बने। उनके बाद तेज बैटिंग कर रहे अभिषेक चौथे ओवर में आउट हुए। वह 13 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों से 31 पर चलते बने। इससे भारत का स्कोर 41/2 हो गया।

2 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर स्कोर 97 तक पहुंचा दिया। इस बीच वर्मा 31 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या ने जन्मदिन पर धांसू पारी खेल छक्के से टीम इंडिया को जीत दिला दी। वह 37 गेंदों में 47 रन बना नाबाद लौटे। शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाए। भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+