T20 World Cup 2022: अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान का दावा, 13 नवंबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे फाइनल में
T20 World cup 2022 का रोमांच जारी है। विश्व कप का आगाज होने से पहले जिन टीमों को चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, वो कमतर आंकी जाने वाली टीमों से मात खा चुकी हैं। पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ गया था। वहीं आज आयरलैंड ने इंग्लैंड को पटखनी देकर यह साबित कर दिया कि इस विश्व कप में कमजोर समझी जाने वाली टीमों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में हर टीम को फाइनल में जाने का दावेदार माना जाना चाहिए। इन सबके बीच अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने टी20 विश्व कप 2022 के दो फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी की है।

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताई अपनी पसंद
असगर अफगान ने एक शो के दौरान दावा किया है कि इस टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो सकती हैं। हालांकि असगर अफगान ने 13 नवंबर को होने वाले विश्व कप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पहली पसंद माना है। वहीं उन्होंने दूसरी पसंद के रूप में भारत और पाकिस्तान का नाम कहा है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला विश्व कप के अंदर हो चुका है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया था।

फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
असगर अफगान ने कहा है कि सुपर 12 राउंड शुरू होने के बाद पाकिस्तान के पास फाइनल में पहुंचने के अभी काफी मौके हैं और यहां तक कि भारत के पास भी काफी मौके हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि भारत-पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ सकती हैं। असगर अफगान ने कहा यहां मैं आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान ने जिस तरह से पिछले गेम में प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए यह माना जा सकता है कि पाकिस्तान की टीम जरूर इस विश्व कप में आगे जाएगी।

कोहली के दम पर जीता था भारत
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का पहला मैच एक-दूसरे के खिलाफ ही हुआ था। 23 अक्टूबर को हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से धूल चटा दी थी। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली थी। कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया था, जिसकी वजह से ही भारत को जीत नसीब हो सकी।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications