IND vs PAK Live Streaming: फ्री में इस तरह देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मैच, बस करना होगा यह काम
Asia Cup 2023 Super 4 IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ही घंटों बाद सुपरफोर का बड़ा मुकाबला होने वाला है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें बनी हुई है। इससे पहले इन दोनों देशों के बीच ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
पाकिस्तान को देनी होगी पटखनी: 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बिल्कुल लय में नजर नहीं आए। रोहित शर्मा, शुभभन गिल और विराट कोहली जैसे धुरंधर पहले मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। अगर भारतीय टीम को पाकिस्तान को हराना है तो सुपरफोर को होने वाले मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा।

जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से मैच शुरू किया जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा। एशिया कप सुपरफोर में भारत का यह पहला मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।
फ्री में इस तरह देख सकते हैं लाइव: क्रिकेट फैंस मोबाइल पर इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। मैच को फ्री में देखने के लिए मोबाइल में डिज्नी+हॉटस्टार का एप होना जरूरी है। जिन फैंस के पास यह एप नहीं है वह प्ले स्टोर पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद मुकाबले को फ्री में मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आज़म (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान (उपकप्तान), इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications